Video Viral: शेरों के चंगुल से ऐसे बच निकला जंगली सुअर, देखकर हैरान रह जाएंगे ये मजेदार वीडियो

Video Viral: लोग शेर को जंगल का सबसे बड़ा शिकारी मानते हैं। आपने शेर को जंगल में शिकार करते हुए भी देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि शेर के पास से शिकार निकल जाए और शेर वहीं पर सोता रह जाए। जी हां ऐसा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा हैं कि तीन शेर सोए हुए हैं। लेकिन तब ही एक जंगली सुअर उनके पास से निकल जाता है। और वो उसे देखते रह जाते हैं।
आपने वो कहावत तो सुनी होगी ही की जो सोवत है वो खोवत है। ऐसा ही उन तीनों शेरों के साथ हो गया। अगर कोई शिकारी सो जाए तो क्या होगा। शिकार आएगा और चला जाएगा। कुछ ऐसा ही उन शेरों के साथ हुआ जो नींद के आगोश में चले गए थे और शिकार उन्हें जगाकर चला गया। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा में कार्यरत सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर पेड़ की छांव में झपकी ले रहे थे, तभी एक सुअर भागता हुआ आया। सुअर के धमकते ही शेर चौंक गए और दूसरी तरफ शिकार ने शेरों को देखा तो वह उल्टे पैर उसी रफ्तार से दूसरी तरफ शेरों के चंगुल से भाग निकला। शेर हाथ आए शिकार को यूं जाते देखकर बस ताकते रह गए। जितनी देर में उनको समझ आता कि क्या हुआ है तब तक शिकार हाथ से निकल गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS