वायरल वीडियो में शख्स के ऊपर कूदी शेरनी, आगे जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल

वायरल वीडियो में शख्स के ऊपर कूदी शेरनी, आगे जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल
X
इस वीडियो के शुरु में देखेंगे कि एक शख्स है और एक शेरनी, इसमें शेरनी शख्स को देखती है और उसके ऊपर कूद जाती है, जिसे देख लोगों की सांसे थम जाती हैं। फिर वो शख्स शेरनी को गले लगाता है और फिर दोनों साथ में खेलने लगते हैं।

कुछ लोगों को जानवरों (Animals) से काफी प्यार होता है। लोग अक्सर कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवरों को पालते हैं उनके साथ उन्हें समय बिताना काफी अच्छा लगता है। अक्सर लोगों को इन जानवरों से जुड़े वीडियो भी काफी पसंद आते हैं। वहीं जंगली जानवरों (Wild Animals) की बात की जाए तो लोग ज्यादातर इनसे दूर ही रहते हैं, जहां लोग शेर (Lion) की धहाड़ सुनकर ही डर जाते हैं, तो सोचिए अगर कभी उनके सामने कभी सच में शेर आ जाए तो क्या होगा?

शख्स शेरनी के साथ खेलता आया नजर

इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो कुत्ता, बिल्ली से इतर शेर से दोस्ती करना पसंद करते हैं। उन्हें शेर जैसे जानवरों के साथ समय बिताना और मस्ती करना बेहद पसंद होता है। हमारी इस खबर पर हैरान होने की जरुरत नहीं है, दरअसल कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें वाकई में ये सब करना पसंद होता है। शेर की धहाड़ सुनकर जिनकी सिट्टी बिट्टी गुल हो जाती है उनके लिए इस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है, लेकिन ये सब सच है। इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में एक शख्स और शेरनी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sirgathelioness नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो के शुरु में देखेंगे कि एक शख्स है और एक शेरनी, इसमें शेरनी शख्स को देखती है और उसके ऊपर कूद जाती है, जिसे देख लोगों की सांसे थम जाती हैं। फिर वो शख्स शेरनी को गले लगाता है और फिर दोनों साथ में खेलने लगते हैं।

बता दें कि ये वीडियो अफ्रीका के कालाहारी रेगिस्तान का है जो पूरी दुनिया में अपनी सफारी के लिए जाना जाता है। वहीं अभी तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि कई लोग इसे लाइक और शेयर भी कर चुके हैं।

Tags

Next Story