इस शख्स का अजीबोगरीब मास्क देख हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर जमकर लगाई फटकार

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल (Viral) होता रहता है। कभी जानवरों के तो कभी इंसानों से संबंधित वीडियो इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते हैं। जहां कोरोना (Coronavirus) के कारण मास्क बेचने की होड़ मची हुई है। वहीं कुछ दुकानदार मास्क को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। हालांकि लोग मास्क लगाकर भी परेशान हो गए हैं। कोरोना के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और साथ ही सरकार लोगों से लगातार मास्क लगाने की अपील कर रही है। इसी क्रम में कई लोग कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
वहीं मास्क के कारण इन दिनों एक शख्स काफी वारयल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि इस शख्स ने मास्क नहीं लगाया है और जब इसे मास्क के लिए बोला जाता है तो ये शख्स कुछ ऐसा करता है जिसे देख आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे।
दरअसल ये वीडियो मध्यप्रदेश का है, जहां ये शख्स सबको हंसाता दिख रहा है। बता दें कि वीडियो बनाने वाला इससे उसका नाम पूछता है तो शख्स अपना नाम राम खेलावन सिंह राठौर बताता है। उसके बाद जब उससे पूछा जाता है कि मास्क क्यों नहीं पहना है तो शख्स चिल्लाते हुए कहता है कि उसके पास खुद का बनाया मास्क है। जिसे वो जब चाहे पहन सकता है, इसके बाद तो वो अपने मुंह को सिकोड़ कर अपनी नाम को अपने मुंह से ही कवर कर लेता है।
वहीं यूजर्स को इस जुगाड़ू शख्स का मास्क काफी पंसद आ रहा है। साथ ही लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। ये वीडियो giedde नाम के पेज ने शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि करुना और 10 अन्य वेरिएंट के लिए बुरा लग रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS