Viral Video: मगरमच्छ के साथ मस्ती कर रहा था शख्स, लेकिन तभी...

जानवरों की दुनिया (Animals World) भी काफी मजेदार और हैरान करने वाली होती है। कई खतरनाक जानवर से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर वायरल (Video Viral) होते हैं। ये खतरनाक जानवर किसी भी वक्त लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं, लेकिन कई बार यही जानवर इंसानों के दोस्त साबित होते हैं। ये इसांनों के साथ मस्ती और खेलते नजर आते हैं।
पानी का दैत्य यानी की मगरमच्छ (Crocodile) अपने शिकार को देखकर ही उस पर झपटने लगता है। वो किसी भी तरह अपने शिकार को नहीं छोड़ते हैं और उनका शिकार करके ही दम लेते हैं। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें मगरमच्छ अपने व्यवहार के बिलकुल उल्ट नजर आ रहे हैं। मतलब ये कि एक शख्स इनके साथ मस्ती करता हुआ दिख रहा है लेकिन पानी का दैत्य शख्स को छू भी नहीं रहे हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरव हो रहा है हर कोई इसे देखकर हैरान है। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, जो मगरमच्छ अपने शिकार को चीर-फाड़ करके खा जाते हैं वो कैसे इतने शांत हैं। ये शख्स चारों तरफ से मगरमच्छों से घिरा है और उनके साथ मस्ती कर रहा है वो भी बिना किसी खतरे और बिना डरे। इतना ही नहीं ये शख्स मगरमच्छ के मुंह पर किस भी करता है।
इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर world_of_snakes_ ने शेयर किया है। अभी तक इसे 34 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं साथ ही कई व्यूज भी मिले हैं। इसे देखकर लोग काफी हैरानी भरे रियेक्शन दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS