Video viral: चलते हुए पंखे को रोकने के लिए युवक ने लगाया हाथ, बाद में जो हुआ हैरान करने वाला

Video viral: चलते हुए पंखे को रोकने के लिए युवक ने लगाया हाथ, बाद में जो हुआ हैरान करने वाला
X
इन दिनों जो वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है उसमें एक युवक स्टंट करते नजर आ रहा है। स्टंट भी ऐसा कि जो बड़ा अतरंगी है। दरअसल इस वीडियो को देखकर कई लोगों की हंसी छूट रही है तो कुछ लोगों को ये वाकई खतरनाक लग रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर कभी-कभी अच्छे वीडियो के साथ कुछ अतरंगी वीडियो भी दिख जाते हैं। हालांकि ये अतरंगी वीडियो भी कभी जानलेवा भी साबित हो जाते हैं। वहीं खतरनाक स्टंट के कई सारे वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो की भरमार होती है। कुछ खतरनाक होते हैं तो कुछ बेहद आसान होते हैं।

इन दिनों जो वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है उसमें एक युवक स्टंट करते नजर आ रहा है। स्टंट भी ऐसा कि जो बड़ा अतरंगी है। दरअसल इस वीडियो को देखकर कई लोगों की हंसी छूट रही है तो कुछ लोगों को ये वाकई खतरनाक लग रहा है। बता दें कि एक युवक तेज स्पीड में चल रहे पंखें को अपने हाथ से रोक लेता है, इस दौरान कई लोगों की सांसें थम जाती हैं। इस वीडियो को देखकर तो कई लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि आखिर ये हुआ कैसे?

वायरल वीडियो में एक युवक फुल स्पीड में चल रहे एक सीलिंग फैन को अपने हाथों से रोकता है। ये वाकई जोखिम से भरा स्टंट था। गनिमत रही की युवक को करंट नहीं लगा या उसकी अंगुली नहीं कटी। वर्ना थोड़ी सी भी लपरवाही उसकी जान जोखिम में डाल सकती थी।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर kavimani_143_8 ने शेयर किया है। वहीं इस वीडियो में एक युवक चलते हुए पंखे को देख रहा है और फिर वो कैमरे में देखता है। एकाएक कैमरे में और पंखे को देखने के बाद वो फुल स्पीड में चल रहे पंखे को हाथों से रोक देता है। इस वीडियो को अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

Tags

Next Story