Video Viral: बिल्ली कर रही थी मछली को खाने की तैयारी तभी दूसरी ने मारा जोर का तमाचा, वायरल हुआ वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो में एक बिल्ली एक मछली को खाने की तैयारी कर रही थी तभी दूसरी बिल्ली ने उसे जोर से थप्पड (Slap) मार देती है। जिससे मछली की जान भी बच जाती है। इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।
Fish are friends not food pic.twitter.com/LivOoQGvke
— Nature & Animals🌴 (@AnimalsWorId) June 1, 2021
आपको बता दें कि जानवरों के कुछ वीडियो बहुत ही मजेदार और क्यूट होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जहां एक बिल्ली दूसरी बिल्ली को मछली खाने से रोक रही है। ये मजेदार वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बिल्लियों की ये क्यूट क्लिप आपका दिन बनाने के लिए काफी है। बिल्ली वैसे तो काफी प्यारा जानवर है, पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बिल्ली दूसरी को मार रही है।
ऐसा वो इसलिए कर रही है क्योंकि उसकी साथी बिल्ली मछली को तंग कर रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि बिल्ली जैसे ही जार में रखी मछली को उठाने के लिए अंदर हाथ डालती, दूसरी उसे मार कर रोक रही है। मानो वो उसे जानवर को परेशान न करने और मछली को अपना खाना नहीं दोस्त समझने का मैसेज दे रही हो।
इस वीडियो को ट्विटर पर Nature & Animals नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि खाने की चीज नहीं दोस्त होती है मछली। 11 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS