बाज की जरा सी गलती से बच निकला शिकार, Video देख हैरान रह जाएंगे

बाज की जरा सी गलती से बच निकला शिकार, Video देख हैरान रह जाएंगे
X
इस वीडियो में बाज समंदर की लहरों में घुसकर अपना शिकार यानी की मछली को बहुत ही आसानी से पकड़ लेता है। वह मछली को अपने पंजों में दबाकर अपने बड़े पंखों की मदद से उड़ने में मदद करता है लेकिन बस उसकी एक छोटी सी चूक उस पर भारी पड़ जाती है।

सभी जानते हैं कि बाज (Eagle) की नजर काफी तेज होती है। दुनियाभर में सबसे तेज नजर के लिए भी बाज ही जाना जाता है। ये दूर से ही अपने शिकार को आठ गुना ज्यादा बेहतर देख सकता है। यानी की 500 फीट की दूरी पर अगर बाज है तो उसे नीचे अपना शिकार बहुत ही साफ दिख जा है। यहां तक कि वो पानी के अंदर भी सैकड़ों फुट की ऊंचाई से अपना शिकार देख लेता है। फिर तो शिकार की खैर नहीं होती।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हमने कई हैरतअंगेज वीडियो देखें हैं। जिनमें अलग-अलग तरीके के हैरतअंगेज वीडियो हमें देखने को मिलते हैं। लेकिन इन दिनो एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाज काफी ऊंचाई पर उड़ता है लेकिन पानी के अंदर उसे अपना शिकार बड़ी आसानी से दिख जाता है। ये वीडियो वाकई हैरान करने वाला है।

इस वीडियो में बाज समंदर की लहरों में घुसकर अपना शिकार यानी की मछली को बहुत ही आसानी से पकड़ लेता है। वह मछली को अपने पंजों में दबाकर अपने बड़े पंखों की मदद से उड़ने में मदद करता है लेकिन बस उसकी एक छोटी सी चूक उस पर भारी पड़ जाती है। दरअसल मछली अपने को बचाने के लिए फड़फड़ाती है, इस दौरान बाज की पकड़ थोड़ी सी ढीली होती है और उसका शिकार बच निकलता है।

आप भी वीडियो देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे कि कैसे छोड़ी सी मछली ने इतने बड़े बाज के पंजे से खुदको छुडाकर अपनी जान बचा ली। और बाज इतनी मेहनत के बाद भी खाली हाथ रह जाता है। बता दें कि ये वीडियो Mark Smith photography नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। जिसके बहुत ही कम समय में काफी व्यूज मिल गए।

Tags

Next Story