पांडा के मस्ती करते हुए वी़डियो हो रहे वायरल, देखकर दिल खुश हो जाएगा

पांडा (Panda) के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल (Video Viral On Social Media) होते रहते हैं। लोगों को ये जानवर खूब पसंद आता है। पांडा जानवर मूल रूप से चीन (China) में पाए जाते हैं, और इन पर बस चीन का ही अधिकार होता है। दुनिया में पांडा बेहद कम बचे हैं, इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है। कहते हैं कि पांडा दुनिया का सबसे आलसी जानवर (lazy Animal) है, क्योंकि इनकी जिंदगी का आधे से ज्यादा समय खाने और सोने में चला जाता है। लेकिन बावजूद इसके ये काफी प्यारे होते हैं, हर किसी को इन पर प्यार आता है। ये काफी मस्ती भी करते हैं, सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें ये मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं, इन पर से आपकी नजरें एक पल के लिए भी नहीं हटेंगी।
ये वीडियो ट्विटर पर @buitengebieden_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ पांडा आपस में मस्ती करते दिख रहे हैं। पहले वो सीढ़ी से नीचे फिसलते हैं तो फिर उसी रास्ते चढ़ रहे हैं। वहीं इस दौरान सभी पांडा के बीच धक्कामुक्की होने लगती है। इसके बाद एक महिला आती है और वो एक पांडा को वहां से धक्का देती है जिस कारण सारे पांडा एक साथ नीचे गिर जाते हैं।
— Buitengebieden (@buitengebieden_) March 1, 2022
इस यूजर ने ट्विटर पर पांडा से संबंधित कई वीडियो शेयर किए हैं। वहीं इन वीडियो को कई लोग देख चुके हैं साथ ही लोग इन वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही लोग इन वीडियोज पर क्यूट लिख कर कमेंट भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS