Video Viral: मोबाइल छीनकर उड़ा तोता, बना ली पूरे शहर की वीडियो आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान

Video Viral: पशु-पक्षी कब क्या कर दें काई पता नहीं होता। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसा की एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। दरअसल हुआ ऐसा कि एक लड़का मोबाइल (Mobile) से वीडियो बना रहा था। उसी समय एक तोता (Parrot) उसके मोबाइल को पंजों में उठाकर ले गया। मोबाइल का कैमरा (Camera) चालू होने की वजह से तोता ने पूरे शहर की वीडियो बना ली। लड़का मोबाइल की तलाश में तोता के पीछे दौड़ता है लेकिन तब तक तोता काफी दूर निकल जाता है।
Parrot takes the phone on a fantastic trip. 😳🤯😂🦜 pic.twitter.com/Yjt9IGc124
— Fred Schultz (@fred035schultz) August 24, 2021
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म में खूब शेयर किया जा रहा है। तोते के इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे पसंद किया है। दरअसल इसमें एक तोता एक शख्स का मोबाइल छीनकर हवा में लेकर उड़ गया। खास बात है कि उस समय मोबाइल का कैमरा चालू था। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक शख्स तोते के पीछे भाग रहा है मगर वो बिना शख्स के हाथ घर से बाहर जा उड़ा। इसमें देखा जा सकता है कि तोता करीब डेढ़ मिनट तक हवा में लगातार उड़ता रहा। इस दौरान मोबाइल उसके पंजों में होने की वजह से नीचे के खूबसूरत नजारे कैमरे में कैद हो गए।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि तोता तेज रफ्तार से घरों, सड़कों के ऊपर उड़ रहा है। इस दौरान नीचे के मनमोहक नजारे देखते ही बनते हैं। इस बीच तोता कुछ देर के एक घर की छत पर बैठा और दोबारा उड़ान भरते हुए एक कार पर जा बैठा।वायरल वीडियो को ट्विटर पर Fred Schultz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक वायरल वीडियो पर 1M views मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS