Video Viral: पीयूष गोयल ने गाया 'ऐ मालिक तेरे बन्दे हम', भरी महफिल में हुए इमोशनल

Video Viral: पीयूष गोयल ने गाया ऐ मालिक तेरे बन्दे हम, भरी महफिल में हुए इमोशनल
X
वहीं इस मौके पर पीयूष गोयल ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को याद किया और उनके द्वारा गाया हुआ 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' गाकर सुनाया। लेकिन इस बीच उनका गला भर आया और वो भावुक हो गए।

मुंबई (Mumbai) में चल रहे मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी MIFF 2022 में पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के हिन्दी सिनेमा पर अपने विचार श्रोताओं से शेयर किए। वहीं इस मौके पर उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को याद किया और उनके द्वारा गाया हुआ 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' गाकर सुनाया। लेकिन इस बीच उनका गला भर आया और वो भावुक हो गए।

बता दें कि, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का देहांत 6 फरवरी 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बीमारी के दौरान हो गया था। उन्होंने अपने करियर में हजारों- लाखों गाने गाए, आज भी वो दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्हें सरस्वती का रूप और दर्जा प्राप्त था, 92 साल की उम्र में जब महान गायिका दुनिया को अलविदा कह गई तो इससे कई दिल टूटे। तिरंगे में लिपटें महान गायिका अपने अंतिम सफर के साथ अपने फैंस को अलविदा कह कर चली गई।

गौरतलब है कि जब लता दीदी अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में अस्पताल में भर्ती थीं तो पीयूष गोयल उनसे मिलने अस्पताल गए थे। उस दौरान उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि लता दीदी के लिए प्रार्थना करें। उनके द्वारा गाए गए गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। वक्त बेवक्त वो लोगों की जुबान पर आ ही जाते हैं।

वायरल हो रहा वीडियो खुद केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर के जरिए शेयर किया। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे 'दो आंखें बारह हाथ' फिल्म से लता दीदी का एक गाना याद आता है, 'ऐ मालिक तेरे बन्दे हम', उसमें एक जेलर द्वारा 6 कैदियों के जीवन को बदलने की सफल कोशिश को दिखाया गया है। ये छोटा उदाहरण एक बहुत बड़ा संदेश देता है, जो आने वाले भारत के निर्माण में फिल्म जगत के योगदान को दर्शाता है।"

Tags

Next Story