Video Viral: देवर की शादी में भाभी ने किया जबरदस्त डांस, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया एक शादी समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि भाभी देवर की शादी में जबरदस्त डांस कर रही है। भाभी के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि देवरों की शादी में सबसे ज्यादा खुश भाभियां होती हैं। आखिर उन्हें देवरानी के तौर पर एक सहेली और नया रिश्ता जो मिल जाता है।
सोशल मीडिया पर एक भाभी का वीडियो मस्त वायरल हो रहा है। इस वेडिंग वीडियो में भाभी अपनी देवरानी के स्वागत में सड़क पर डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन रथ पर बैठे हुए हैं। दूल्हे की भाभी रोड पर उनके स्वागत में डांस कर रही हैं। बैकग्राउंड में मशहूर बॉलीवुड फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का लोकप्रिय गाना 'आई है शुभ घड़ी, आज बनी मैं बड़ी' चल रहा है। वीडियो में भाभी की मस्ती देखते बन रही है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर dinesh.vastav के नाम से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो पर 96,161 likes मिल चुके हैं। वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट्स किया है कि देवर की शादी में भाभी कुछ ज्यादा ही खुश है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS