सांप ने चूहे को इस तरह बनाया अपना शिकार, Video देखकर हर कोई है हैरान

सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों (Animals Video) से संबंधित कई वीडियो आपने देखें होंगे। कुत्ता (Dogs), बिल्ली (Cats) से संबंधित वीडियो अक्सर वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आते हैं। लेकिन अगर सांप का कोई वीडियो वायरल होता है तो वो काफी हैरान करने वाला होता है। इसी कड़ी में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
इस वीडियो को आप देखेंगे तो इसमें एक सांप है जिसको एक मरे हुए चूहे का लालच दिया जाता है। उसके बाद जिस तरह से वो अपने शिकार को पकड़ता है वो काफी विचलित करने वाला है।
अक्सर सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। कुछ लोगों को तो ये रोमांचक लगते हैं तो कुछ इसे काफी डरावने होते हैं। ये वीडियो thereptiledon नाम के पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें एक सांप को शख्स अपने हाथ में मरा हुआ चूहा खिलाने की कोशिश करता है, इसके बाद सांप भी धीरे-धीरे अपने शिकार की तरफ बढ़ता है। और अचानक से चूहे पर अटैक कर उसे अपने मुंह में पकड़ता है।
इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा तो उसकी हालात खराब हो गई। रोंगटे खड़े कर देने वाले वी़डियो को कई लोग शेयर कर चुके हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS