दीवार को लेकर खड़े हुए विवाद को सुलझाने गए दरोगा को दौड़ा—दौड़ा पीटा, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video

दीवार को लेकर खड़े हुए विवाद को सुलझाने गए दरोगा को दौड़ा—दौड़ा पीटा, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Video
X
यूपी के बस्ती जिले की पुलिस ने पति—पत्नी से हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। होमगार्ड के बेटे ने किड़नी के इलाज के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना को अंजाम देने के लिए उनके दो और दोस्त शामिल हो गए। पुलिस ने लुटेरों के पास से नकदी, अवैध हथियार और बाइक बरामद की है।

यूपी के कैलिया थाना एरिया के पहाड़गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ ग्रामीण एक दरोगा को पीटते हुए नजर आ रहे है। आरोप है कि ग्रामीणों ने पहले उनके साथ धक्कामुक्की और उसके बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया।


दरोगा का नाम ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा बताया जा रहा है। जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले ग्रामीण उनके साथ धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक महिला उनपर पत्थर से भी हमला करती हुई नजर आ रही है। बताया गया है कि पहाड़गांव के राजेश अहिरवार एक दीवार बना रहे थे। दूसरे पक्ष ने दीवार लगाने से इनकार किया।​ जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलने पर कैलिया थाना में तैनात दरोगा ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि एक पक्ष दरोगा से ही लड़ने नलगा। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले उनके साथ धक्का मुककी होती है। उसके बाद मारपीट की जाती है। जालौन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दीवार के मामले को सुलझाने को लेकर गांव गए थे। यहां उनके साथ मारपीट और पथराव किया गया। इस मामले की जानकारी पुलिस के सीनियर अधिकारियों को दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही ह उधर, ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिसकर्मी योगी सरकार में उनके साथ में उत्पीड़न कर रहे है।

Tags

Next Story