Viral news: देश के हीरो पर इनामों की बरसात, अपनी जान पर खेलकर बचाई थी नेत्रहीन मां के बच्चे की जान

Viral news: देश के हीरो पर इनामों की बरसात, अपनी जान पर खेलकर बचाई थी नेत्रहीन मां के बच्चे की जान
X
मुंबई (Mumbai) के वांगणी रेलवे स्टेशन (Vangani railway station) पर 18 अप्रैल को उस समय भगदड़ मच गई थी। जिस समय वांगणी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते पॉइंट्समैन मयूर शेलके की बहादुरी की वजह से बच गया था।

मुंबई (Mumbai) के वांगणी रेलवे स्टेशन (Vangani railway station) पर 17 अप्रैल को उस समय भगदड़ मच गई थी। जिस समय वांगणी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते पॉइंट्समैन मयूर शेलके की बहादुरी की वजह से बच गया था। आपको बता दें कि एक नेत्रहीन महिला और उसका बच्चा प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे। तभी अचानक बच्चा अपनी नेत्रहीन मां को प्लेटफॉर्म से भी आगे ले गया। जिसके बाद वह ट्रैक पर गिर गया था। नेत्रहीन होने की वजह से मां अपने बच्चे की मदद नहीं कर पा रही थी।

उस समय पॉइंट्समैन मयूर शेलके (Mayur Shelke) की बहादुरी की वजह से बच्चे को बचा दिया था। आपको बता दें कि पॉइंट्समैन मयूर शेल्के ने अपनी जान की परवा नहीं करते हुए ट्रैक पर दौड़ लगा दी थी और बच्चे की जान बचाने में कामयाब हो गए थे।

अब देश की हीरो पर इनामों की बरसात हो रही है। बड़ी-बड़ी हस्तियां उनकी फैन बन गईं हैं। वायरल वीडियो वाले रेलकर्मी मयूर शेलके पर पूरे देश में इनामों की बरसात हो रही है। बता दें कि मयूर शेलके को रेलवे ने बहादुरी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है, वहीं मयूर शेलके ने इस इनाम की राशि को उसी बच्ची के परिवार के साथ बांटने का फैसला किया है।

मयूर शेलके ने बताया कि वे इनाम की आधी राशि बच्ची की बढ़ाई के लिए उसके परिवार को सौंप देंगे, मयूर शेलके को पता चला था कि बच्ची के परिवार की वित्तीय हालत मजबूत नहीं है और उसी के बाद उन्होंने अपने इनाम की राशि को बच्ची के परिवार के साथ बांटने का फैसला किया है। लोग मयूर शेलके की बहादुरी की कहानी सुना रहे हैं। पूरे देश में मयूर शेलके की बहादुरी के लोग कायल हो गए हैं। वहीं जायजा बाइक के डायरेक्टर अनूपम थरेजा ने ऐलान किया कि वह मयूर शेलके को जावा मोटरसाइकिल देंगे। उन्होंने इसका ऐलान ट्वीट पर किया। वहीं इस बाइक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। वहीं आनंद महिंद्र ने भी मयूर शेलके की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम जावा परिवार की तरफ से मयूर को सलाम करते हैं। गौतम अडाणी ने मयूर की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया। साथ ही कहा बच्चे की जान बचाने वाले मयूर को मैं सलाम करता हूं।

Tags

Next Story