Viral Video : लड़के ने दिया लड़की को धोखा, फिर गर्लफ्रेंड ने सिखाया ऐसा सबक जिंदगी भर रहेगा याद

सोशल मीडिया (Social Media) पर हर रोज न जाने कितने वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो हमें बहुत ही पसंद आते हैं, उन्हें देखने के बाद हमारी नजरें उनसे हटती ही नहीं हैं। तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो हमें मोटीवेट करते हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। मगर इनमें से भी कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो यूजर्स को पसंद आते हैं और आते ही धूम मचा देते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो एक प्रेमी-प्रेमिका का है। इस वीडियो में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को उसकी गलती पर ऐसा सबक सिखाया जिसे वो हमेशा याद रखेगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने एक लड़के के बाल पकड़ रखे हैं। वीडियो को देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी स्कूल के बाहर का हो। ये लड़का स्कूल के बाहर बैठ कर लड़कियों से बातें कर रहा था और इसने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने की भूल कर दी। बस फिर क्या था फिर तो जो इसके साथ हुआ वो इसे जिंदगी भर हमेशा ही याद रहेगा। जब लड़का लड़कियों से बातें कर रहा था उस समय इसकी गर्लफ्रेंड ने इसको देख लिया और वो तुरंत उस लड़के पास पहुंच गई। लड़की ने लड़के के बाल कसकर पकड़ लिए। लकड़ा अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend Boyfriend Video) को देख कर हक्का-बक्का रह गया। वो खुद को उससे छुड़वाने की कोशिश करता रहा मगर कामयाब नहीं हो पाया। उधर प्रेमिका उसे थप्पड़ मारने के लिए डराती रही, लेकिन उसने आखिर तक लड़के को थप्पड़ नहीं मारा। वहीं पर बैठे किसी छात्र ने इस वीडियो (Video) को कैमरा में कैद कर लिया। यहां तक की कुछ छात्र आपको हंसते हुए भी दिखाई दे रहे होंगे।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को are_bhaai नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि इस तरह की लड़की के साथ कभी भी धोखा न करें। वीडियो को विराल होने के बाद से अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियां भी दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS