Viral Video : लड़कियों को देख कर बाइक से करने लगे स्टंट, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा निकल गई सारी हीरोपंती

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर स्टंट से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपमें से भी बहुत से लोगों ने स्टंट के वीडियो देखें होंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देख कर हर कोई हैरान हो जाता है। तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देख कर आप सोचने लग जाते हैं कि आखिर कोई इतना खतरनाक स्टंट कर कैसे सकता है। हमेशा किसी भी तरह के खतरनाक स्टंट को करने के लिए बहुत सालों की प्रैक्टिस की जरूरत होती है। अगर कोई बिना प्रैक्टिस के स्टंट (Stunt) करने की कोशिश करता है तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। अब ऐसे ही एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुआ है।
बहुत बार ऐसा होता है जब लड़के लड़कियों को देख कर बाइक की रफ्तार बढ़ा देते हैं। उनके सामने स्टाइल मारने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। जहां लड़को ने लड़कियों को देख कर हीरोपंती दिखाने की कोशिश की। लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो वो सोच भी नहीं सकते। वायरल हो रहा ये वीडियो किसी स्कूल के बाहर का नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां स्कूल से अपने घर जाती हुई नजर आ रही हैं। तभी इनके सामने से बाइक पर दो लड़के आते हुए दिखाई देते हैं। जो लड़कियों को देख कर शो ऑफ करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अगले ही पल में ये शो ऑफ करने के चक्कर में अपना बैलेंस खो देते हैं और बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से सड़क पर ही गिर जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो videonation.teb नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख और लाइक कर चुके हैं। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा हैं कि इसे कहते हैं अस्पताल पहुंचने का ट्रिक। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लड़को को परफेक्ट बैक मसाज मिला गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS