Viral Video : लड़के ने पूरी क्लास के सामने किया लड़की को प्रपोज, फिर जो हुआ उसपर नहीं होगा यकीन

Viral Video : लड़के ने पूरी क्लास के सामने किया लड़की को प्रपोज, फिर जो हुआ उसपर नहीं होगा यकीन
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का क्लास में ही एक लड़की को प्रपोज करते हुए नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिन्हें देख कर हम कभी-कभी हैरान हो जाते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिन्हें देखने के बाद हमारी हंसी बंद नहीं होती। आजकल इंटरनेट (Internet) का जमाना है इसलिए कब क्या वायरल हो जाए ये तो कोई नहीं जानता। तो कई बार कुछ लोग सिर्फ वायरल होने के लिए उटपटांग हरकतें करते नजर आते हैं। ऐसा सिर्फ बड़ों के साथ नहीं है बल्कि बच्चे भी आजकल ऐसा ही करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूली छात्र-छात्रों ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़का भरी क्लास में अपनी मनपसंद लड़की को प्रपोज करता हुआ नजर आता है। लड़के ने जिस अंदाज में लड़की को प्रपोज किया उसे पूरी क्लास जिज्ञासा से देखने लगती है। यहां तक कि लड़की भी बिना देर किए लड़के का प्रपोजल स्वीकार कर लेती है। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे दोनों एक ही क्लास के छात्र हों और ये लड़का इस लड़की को काफी पसंद भी करता होगा। जैसे ही लड़के को मौका मिलता है वो लड़की के पास फूल लेकर पहुंच जाता है। यहां तक कि वो लड़की को घुटनों पर बैठ कर प्रपोज करता है। लड़की भी बिना देर लगाए प्रपोजल को स्वीकार कर लेती है। फिर उसे उठने का इशारा करती है। लड़का लड़की के लिए कुछ गिफ्ट भी लेकर आया था, जिसे वो वहीं खोलकर देखने लग जाती है।

जैसे ही क्लास में लड़के ने लड़की को प्रपोज किया उसे देख क्लास में मौजूद सभी छात्र स्माइल करते हुए देखते रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को 18plusguyy नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि लगे रो भाई। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वाह बेटा और बेटी खूब नाम कमाओगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि तेरु लोब।

Tags

Next Story