Viral Video : नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बॉयफ्रेंड ने पकड़े पैर, फिर जो हुआ उसे देखकर टूट जाएगा आपका दिल

ऐसा कहा जाता है कि प्यार से बड़ी इस दुनिया में कोई चीज नहीं होती। फिर प्यार चाहे मां-बाप का अपने बच्चों के लिए हो या फिर एक लड़के और लड़की के बीच में हो। बहुत बार आपने देखा होगा कि जब एक लड़के और लड़की के बीच में प्यार होता है तो फिर उन्हें बाकि कुछ नहीं दिखाई देता। उन्हें बस अपना प्यार ही दिखाई देता है इसके अलावा और कुछ अच्छा नहीं लगता। ऐसा ही अब एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको बुरा भी लग सकता है। वहीं कुछ लोग ये वीडियो देख कर हंस भी रहे है।
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक प्रेमी-प्रेमिका सड़क के किनारे खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे लड़की शायद लड़के से नाराज है या फिर उसने लड़के से ब्रेकअप कर लिया है। वहीं लड़का इस लकड़ी को मनाने के लिए बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वह उससे मिन्नतें करता हुआ भी दिख रहा है। दूसरी तरफ देखा जा सकता है कि लड़की पर लड़के की बात का कोई असर नहीं होता है और वह उसे जाने के लिए कहती है। इसके बाद लड़का तो वहां से हट जाता है लेकिन वहीं इस फ्रेम में एक और लड़का लड़की से बात करता हुआ नजर आता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को funtaap नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक कई लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रियां भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि देख रहे हो विनोद। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पागलपंती की हद है। आपके माता-पिता को इस पर गर्व महसूस करना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS