Viral Video : शादी की खुशी में दुल्हन ने किया स्टेज तोड़ डांस, देखता रह गया दूल्हा

Viral Video : शादी की खुशी में दुल्हन ने किया स्टेज तोड़ डांस, देखता रह गया दूल्हा
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी ही शादी में बिना किसी की परवाह किए धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर आपने शादी से जुड़े वीडियो देखे होंगे। जिनमें कभी दूल्हा-दुल्हन के दोस्त मस्ती-मजाक करते हुए नजर आते हैं, तो कभी खुद दूल्हा-दुल्हन ही अपनी शादी को यादगार बनाने में लग जाते हैं। ऐसे वीडियोज को लोग भी खूब पसंद करते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख कर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में दुल्हन (Bride) अपनी ही शादी में गजब का डांस (Dance) करती हुई दिख रही है। लोग जितना इसे देख कर हैरान हुए उतना ही इसे प्यार भी दे रहे हैं। दूल्हे ने भी दुल्हन को देख कर गजब का रिएक्शन दिया।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि ये वीडियो जयमाला हो जाने के बाद का है। वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ने ही जयमाला पहन रखी है। तभी दुल्हन इतना खुश हो जाती है कि स्टेज पर ही अचानक से धमाकेदार डांस करने लग जाती है। दुल्हन किसी साउथ इंडियन गाने पर बड़ी ही मस्ती के साथ डांस करती दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ दूल्हा साइड में खड़े होकर हंसता-मुस्कुराता नजर आ रहा है। दुल्हन को देख कर यह साफ दिख रहा है कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा की लोग क्या कहेंगे। साथ ही आसपास खड़े लोग भी दुल्हन का डांस देख कर हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को kalavidara_club नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद से अब तक कई लाख लोगों ने इसे देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मैं भी शायद अपनी शादी में ऐसे ही झूमकर नाचूंगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाह क्या अंदाज है।

Tags

Next Story