Viral Video : भोजपुरी गाने पर डांस कर दुल्हन ने तोड़ा स्टेज, लगाया ऐसा जबरदस्त ठुमका देखता रह गया दूल्हा

शादियों का सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। अब फिर से सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों से जुड़े बहुत से वीडियो वायरल (Viral Video) होने लग जाएंगे। ये वीडियो लोगों द्वारा सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं। लोगों को ऐसे कंटेंट बहुत पसंद आते हैं जिनमें कुछ हंसी मजाक हो। आपने भी सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से वीडियो देख होंगे। पहले की शादियों में देखा जाता था कि दुल्हनें अपनी ही शादी में काफी शर्माती हुई नजर आती थीं। लेकिन अब समय बदल गया और अब दूल्हा-दुल्हन दोनों ही अपनी शादी को एन्जॉय करते हुए नजर आते हैं।
स्टेज पर डांस (Wedding Dance) करना हो या फिर शादी की कोई रस्म हो दूल्हा-दुल्हन इन पलों को खुलकर एंजॉय करते हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दोनों ही पहले से डांस की प्रैक्टिस करने लगते हैं। ताकि जब शादी का दिन आए तो वह स्टेज पर धमाल मचा सकें। अब ऐसा ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो भी दूल्हा-दुल्हन के डांस से ही जुड़ा हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन अपनी जयमाला के बाद डांस के लिए स्टेज पर पहुंच गए हैं। स्टेज पर पहले से ही दुल्हन की सहेलियां और दूल्हे के दोस्त खड़े हुए नजर आ रहे हैं। डांस स्टेज पर दूल्हा तो नाचना शुरु कर देता है, लेकिन दुल्हन थोड़ी शर्माती हुई नजर आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त और दुल्हन की सहेलियां उसे बार-बार डांस के लिए कहती हैं।
लेकिन दुल्हन तब भी शरमाते हुए ही दिखती है। फिर तभी डीजे पर भोजपुरी गाना बजने लगता है। भोजपुरी गाना बजने के बाद दुल्हन मानो कंट्रोल ही नहीं कर पाती। इसके बाद तो वह अपने डांस से स्टेज पर आग लगा देती है। दुल्हन का ऐसा डांस देख कर खुद दूल्हा भी हैरान रह जाता है और दुल्हन को चोरी-चोरी देखते हुए नजर आता है। दुल्हन का यह भयंकर डांस हर किसी को पसंद आ रहा है। वहां मौजूद हर इंसान सिटी बजाने लग जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वीडियो में दुल्हन का डांस देखने के बाद हर कोई इसपर कमेंट कर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS