Viral Video : दूल्हे को देखते ही घबरा गई दुल्हन, अगले पल जो हुआ देखकर चौंक जाएंगे आप

शादी (Wedding) का दिन घर वालों के साथ-साथ दो और लोगों के लिए बहुत खास दिन होता है और वो दो लोग होते हैं दूल्हा और दुल्हन। घर के सदस्यों से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई इस दिन को खास बनाने में लगा रहता है। शादी से जुड़े आपने बहुत से वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते हुए देखे होंगे। जिनमें कभी दूल्हा-दुल्हन डांस करते हुए नजर आते हैं, तो कभी आपस में लड़ते हुए दिखाई देते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट करते हैं। यहां तक कि कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो मजाक का पात्र बन जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा दुल्हन (Bride Groom) का बेसब्री से इंतजार करता हुआ नजर आ रहा है। दूल्हे के आसपास काफी सारे लोग भी दिखाई दे रहे हैं। तभी कुछ देर में दुल्हन अपनी बहनों और दोस्तों के साथ स्टेज पर आती हुई दिखाई देती है। इसके बाद दुल्हन स्टेज की तरफ आगे बढ़ती है, लेकिन वो दूल्हे की तरफ देखती तक नहीं है। दूल्हा इससे थोड़ा हैरान जरूर होता है लेकिन फिर वो स्टेज पर आगे बढ़कर दुल्हन का हाथ पकड़ने के लिए आता है। हालांकि दुल्हन ने उस टाइम भी कुछ खास इंटरेस्ट नहीं दिखाया। लोग इस वीडियो को देख कर तरह-तरह का मजाक बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को funtaap नाम के आकउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है दुःख, दर्द, पीड़ा। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और इसे लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही कुछ लोग कमेंट के जरिए भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियां देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे लगता है ये शादी जबरदस्ती हो रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये होती है सरकारी नौकरी की ताकत। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि ये सब क्या देखना पड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS