बर्फबारी के बीच BSF के जवान ने महज 40 सेकेंड में लगाए 47 Push-up, वीडियो हो रहा है वायरल

बर्फबारी के बीच BSF के जवान ने महज 40 सेकेंड में लगाए 47 Push-up,  वीडियो हो रहा है वायरल
X
वहीं बीएसएफ के जवान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर काई भारतीय सेना का कायल हो गया है। दरअसल वायरल वीडियो में एक जवान पुशअप्स लगा रहा है। बर्फ पर एक मिनट में 47 पुशअप्स लगाकर जवान ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। इससे तो भारतीय आर्मी (Indian Army) भी अछूती नहीं है। दुनिया भर में भारतीय सैनिकों को काफी बहादुर माना जाता है। हिन्दुस्तान की फौज का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। पूरी दुनिया भी भारतीय सेना का लोहा मानती है। भारतीय सेना से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय सेना जल, थल और आसमान हर जगह सक्षम है।

चाहे कुछ भी हो जाए, किसी भी तरह की परिस्थिति हो भारतीय सेना हमेशा आगे रहती है। इसी का उदाहरण है ये वायरल होता वीडियो। जिसमें एक बीएसएफ जवान भारी बर्फबारी में पुशअप्स कर रहा है। जहां कुछ डिग्री कम होने से मैदानों और पहाड़ों पर ठंड से लोग परेशान हैं वहीं भारतीय सेना के जवान भारी बर्फबारी और माइनस डिग्री में देश की सेवा कर रहे हैं।

वहीं बीएसएफ के जवान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर काई भारतीय सेना का कायल हो गया है। दरअसल वायरल वीडियो में एक जवान पुशअप्स लगा रहा है। बर्फ पर एक मिनट में 47 पुशअप्स लगाकर जवान ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ये जवान पूरे उत्साह और उमंग के साथ पुशअप्स लगा रहा है। उस पर बर्फबारी का कोई असर नही है। इस वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं।

वहीं BSF द्वारा इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई लोग देख चुके हैं। BSF ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 40 सेकेंड में 47 पुशअप्स। वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं साथ ही इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Tags

Next Story