Viral Video : नई भाभी ने ससुराल वालों के सामने किया ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख हो जाएंगे फैन

Viral Video : नई भाभी ने ससुराल वालों के सामने किया ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख हो जाएंगे फैन
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाभी अपने ससुराल वालों के सामने गजब का डांस करते हुए दिख रही हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको अक्सर बॉलीवुड गानों पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई भाभियों के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। भाभियों ने अपने लटके-झटकों से सोशल मीडिया का टेम्परेचर हाई कर रखा है। इन भाभियों के डांस वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देख कर हर कोई इनका फैन हो जाता है। भाभियों के वीडियो की तो सोशल मीडिया पर लाइन लगी पड़ी है। फैंस भी इन्हें देख कर अपना प्यार लाइक्स और कमेंट के जरिए जाहिर करते हुए नजर आते हैं। इसी वजह से हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको भाभी के डांस वीडियो ही ट्रेंड करते हुए दिखाई देंगे। अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत भाभी नौ लख्खा गाने पर लाल साड़ी पहन कर गजब का डांस करते हुए नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे भाभी अपने ससुराल में इस डांस को दिखा रही हो। भाभी के आस-पास आपको उनके ससुराल के लोग बैठे हुए नजर आ जाएंगे जो भाभी डांस (Bhabhi Dance) देख कर खूब तालियां बजा रहे हैं। साथ ही सीटि की भी आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है। भाभी का ये कातिलाना डांस और एक्सप्रेशन घर के लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को कुछ ही समय पहले ही यूटयूब पर अपलोड किया गया है। लोग भाभी के इस डांस को देख अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वायरल होने के बाद से अब तक इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं भाभी के ऐसे डांस को देखकर लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियां देने से भी पीछे नहीं हट रहे। यहां तक कि भाभी और उनके डांस दोनों की ही जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको ये वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Tags

Next Story