Viral Video: समुद्र में बाज की डाइव देख अटक जाएंगी सांसें, झटके में दबोच लिया शिकार

Viral Video: समुद्र में बाज की डाइव देख अटक जाएंगी सांसें, झटके में दबोच लिया शिकार
X
जंगली-जानवरों, पशु-पक्षियों से जुड़े वीडियो इंटरनेट की दुनिया में ज्यादा तहलका मचाते हैं। इनमें से तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो अजब-गजब होते हैं जिन्हें पहले नहीं देखा गया होता है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर बड़े दिलचस्प वीडियो (Video) शेयर किए जाते हैं। लोगों को ये वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि वो इस तरह के वीडियो से ही अपना मनोरंजन करते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें एक बाज की समुद्र में डाइव देख आपकी सांसें बीच में ही अटक जाएंगी।

जंगली-जानवरों, पशु-पक्षियों से जुड़े वीडियो इंटरनेट की दुनिया में ज्यादा तहलका मचाते हैं। इनमें से तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो अजब-गजब होते हैं जिन्हें पहले नहीं देखा गया होता है। जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है वो भी इसी तरह का है। कहते हैं बाज की नजर से कोई भी शिकार नहीं बच सकता। ये दूर से ही अपने शिकार को देख लेता है और फिर उसका शिकार करके ही दम लेता है। ये वीडियो भी बाज से जुड़ा हुआ है जहां एक बाज आसमान की ऊंचाई में उड़ते हुए समुद्र के अंदर अपने शिकार को देखता है और बड़े ही शानदार तरीके से शिकार करता है।

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इंस्टाग्राम पर इसे wonderdixe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही इस वीडियो में एक बाज समुद्र के ऊपर उड़ानभर रहा है तभी उसकी नजर पानी में कई दूर नीचे मछली पर पड़ती है। कुछ ही सेकेंड में वो बेहतरीन रफ्तार के साथ समुद्र में जबरदस्त डाइव लगाता है और अपने शिकार मछली को पंजों में दबोचकर ऊपर आ जाता है। हालांकि, मछली भी वजन में काफी भारी है बावजूद बाज मछली को लेकर हवा में उड़ने लगता है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं साथ ही लोग इस बाज की डाइव देख हैरान हैं।

Tags

Next Story