Viral Video : ट्रेन में चॉकलेट बेचती बुजुर्ग महिला की खुद्दारी को सलाम, NGO की मदद लेने से किया इनकार

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दादी का वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ था जिसमें वो मुंबई की लोकल ट्रेन में चॉकलेट बेचती हुई नजर आ रही थी। वो वीडियो भावुक कर देने वाला था। आपमें से बहुत से लोगों ने वायरल हुआ वो वीडियो देखा भी होगा। इस उम्र में भी मेहनत कर रही उस बुजुर्ग महिला के जज्बे को हर किसी ने सलाम किया था। बहुत से लोगों ने दादी की मदद करने की बात भी कही थी। अब उसी कहानी में एक और मोड़ आया है। दरअसल, हुआ ये की एक NGO ने 48 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उस बुजुर्ग महिला को खोज निकाला। NGO के लोगों ने महिला को आर्थिक सहायता देनी चाही लेकिन उस बुजुर्ग महिला ने उनकी इस मदद को लेने से मना कर दिया।
हरतीरथ सिंह अहलुवालिया ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर बुजुर्ग महिला की खुद्दारी की कहानी को शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 48 घंटों तक दिन-रात मेहनत करने, मुंबई की 12 लोकल ट्रेन्स (Mumbai Local Train) पर सफर करने के बाद उनकी टीम ने दादी को ढूंढ लिया। कुछ दिनों पहले ही वायरल हुए वीडियो को हरतीरथ सिंह की टीम ने देखा और तुरंत दादी को खोजने में लग गए। उनकी टीम को दादी तो मिल गई लेकिन उन्होंने NGO से पैसे लेने से मना कर दिया। लेकिन फाउंडेशन के सदस्य हर हाल में दादी की मदद करना चाहते थे इसलिए उन्होंने उस बुजुर्ग महिला से उनका पूरा सामान खरीद लिया। उनकी संस्था ने यह वादा किया है कि वो दादी से मिलते रहेंगे और हमेशा किसी भी तरीके से उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे।
We found Dadi ji- with your support!😊
— Harteerath Singh Ahluwalia (@HarteerathSingh) September 7, 2022
After 48 hours of day and night search and some 12 changes of local trains in Mumbai today, we finally found Dadi ji. pic.twitter.com/DpwAnuWKKB
ट्रेन में चॉकलेट बेचती हुई बुजुर्ग महिला का वीडियो कुछ समय पहले ही वायरल हुआ था। ये वीडियो मुंबई की लोकल ट्रेन में किसी यात्री ने ही बनाया था। जिसमें देखा जा सकता था कि एक बुजुर्ग महिला यात्रियों से सामान खरीदने के लिए कहती है लेकिन वो नहीं लेते। इसके बाद बुजुर्ग महिला चेहरे पर मुस्कान लिए आगे चली जाती है और दूसरे यात्रियों से आग्रह करती है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा था और कमेंट के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रियां भी दी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS