Viral Video : इस लड़की का बेली डांस देख लोगों को आई नोरा फतेही की याद, बोले- हाय गर्मी...

Viral Video : इस लड़की का बेली डांस देख लोगों को आई नोरा फतेही की याद, बोले- हाय गर्मी...
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की नोरा फतेही से भी बेहतरीन बेली डांस करती हुई नजर आ रही है।

अभी तक आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत तरह के डांस के वीडियो देखे होंगे। जिसमें कभी कोई शादी में डांस (Dance) करता हुआ नजर आता है तो कभी कोई रोड़ पर ही नाचने लग जाता है। कुछ वीडियो उनमें से ऐसे होते हैं जो लोगों को लंबे समय तक याद रह जाते हैं। ऐसे बहुत से वीडियो आपको भी आज तक याद होंगे। इन वीडियो पर लोग भी खूब मजे लेते हुए नजर आते हैं तो कई बार उन पर प्यार लुटाते हुए भी दिख जाते हैं। अब इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की गजब का बेली डांस करते हुए नजर आ रही है। इस लड़की ने अपने डांस से नोरा फतेही (Nora Fatehi) को भी टक्कर दे दी है। लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की योहानी के फेमस सॉन्ग मनिके मगे हिथे पर डांस करना शुरू करती है। जैसे-जैसे म्यूजिक आगे बढ़ता है लड़की अपने डांस को चेंज करती है। इस दौरान उसके एक्सप्रेशन बिल्कुल डांस के साथ सही मैच खा रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद आप वाकई में इस डांसिंग के फैन हुए बिना नहीं रह पाएंगे। इस लड़की ने डांस के साथ एक्सप्रेशन का ऐसा तालमेल बैठाया कि देखने वाले अपनी पलकें नहीं झपका पायेगा। वीडियो को देखने के बाद आप भी नाचने को मजबूर हो जाएंगे। लोग भी इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को oosm.dance नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वायरल होने के बाद से अब तक इस वीडियो को बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक और इस पर कमेंट करते हुए नजर आएं हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि अद्भुत प्रतिभा और बहुत सुंदर। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपने बहुत अच्छा डांस किया। इसके अलावा कुछ लोगों का तो ये तक कहना है कि इस लड़की ने नोरा फतेही से भी अच्छा डांस किया है।

Tags

Next Story