Viral Video : लड़के ने बाइक पर की रफ्तार की सारी हदें पार... 4 फीट ऊपर हवा में उछली लड़की, देखें वीडियो

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर आपने लोगों के स्टंट करते हुए वीडियो देखे होंगे। कुछ लोग तो बाइक से ऐसे स्टंट करते हुए नजर आते हैं जिन्हें देख कर दूसरे लोगों को चक्कर आ जाते हैं। कई बार ऐसे ही स्टंट (Stunt) दिखाने के चक्कर में लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता। यहां तक की कई बार तो बात जान पर भी बन आती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक बाइक सवार लड़का लड़की को हवा में ऊपर उछल देता है इसके बाद जो हुआ उसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात को एक लड़का तेज स्पीड (Speed) में बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। उस बाइक की पीछे वाली सीट पर एक लड़की बैठी हुई नजर आ रही है। बाइक की स्पीड इतनी तेज होती है कि जब सड़क पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक आती है तो पीछे बैठी लड़की लगभग 4 फीट ऊपर हवा में उछल जाती है। इसके बाद वो वापस आकर अपनी सीट पर बैठ जाती है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो इतना खतरनाक है कि कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि तेज रफ्तार में बाइक चला रहे इस लड़के को इस बात से कोई भी फर्क पड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। सोचिए अगर लड़की नीचे गिर गई होती तो उसका क्या हाल हुआ होता। इसके बाबजूद भी लड़का वीडियो में आगे भी उसी स्पीड में बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है।
Air time pic.twitter.com/kFTIHz5NLT
— UOldGuy🇨🇦 (@UOldguy) September 11, 2022
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर UOldguy नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर लाइक्स और कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि उस फिजिक्स का क्या हुआ जो हम सालों से सीख रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS