वीडियो वायरल: 'पुष्पा' फिल्म के गाने पर लड़की ने किया झन्नाटेदार डांस, देखते रह गए लोग

वीडियो वायरल: पुष्पा फिल्म के गाने पर लड़की ने किया झन्नाटेदार डांस, देखते रह गए लोग
X
इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की पीले रंग का लहंगा पहनकर पुष्पा फिल्म के फेमस गाना ऊ अंटवां पर जमकर डांस कर रही है। लड़की के बेहतरीन मूव्य देखकर हर कोई उसका दीवाना हो गया है।

इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) का जमाना है। हर कोई किसी न किसी तरह का वीडियो (Video) अपलोड करता रहता है। इंस्टाग्राम के रील्स (Instagram Reels) फीचर को लोग काफी पसंद करते हैं, यूजर्स अपने छोटे-छोटे वीडियोज बनाकर पोस्ट कर देते हैं और रातों रात वायरल हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है। दरअसल ये एक डांस रील (Dance Reel) है जो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ना सिर्फ वायरल (Video Viral) हो रहा है बल्कि तमाम दिलों की धड़कन बन चुका है।

इंस्टाग्राम पर अक्सर किसी न किसी तरह के रील्स देखने को मिल जाते हैं। इन्हीं में से कुछ रील्स डांस से जुड़े होते हैं, जो वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है वो एक खूबसूरत लड़की के डांस से जुड़ा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की पीले रंग का लहंगा पहनकर पुष्पा फिल्म के फेमस गाना ऊ अंटवां पर जमकर डांस कर रही है। लड़की के बेहतरीन मूव्य देखकर हर कोई उसका दीवाना हो गया है।

ऊ अंटावा गाने पर इस लड़की ने इतना बेहतरीन डांस किया है कि हर किसी को साउथ सिनेमा की सुपरस्टार समांथा प्रभु याद आ गई। गजब के स्टेप्स के साथ ये लड़की इतने आराम से डांस कर रही है कि भीड़ में खड़े लोग भी इससे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर devasuu0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है, फायर है अपुन...। अभी तक इस वीडियो को 6 लाख से कई ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं।

कई लोग इस लड़की के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि बस इतना कॉन्फिडेंट चाहिए। तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है डांस देखकर फैन हो गया।

Tags

Next Story