Viral Video : सड़क के बीच में लड़के को पकड़कर चिल्लाने लगी लड़की, बोली- मेरी शादी करवाओ

भारतीय शादियां (Marriages) बहुत ही अनोखी होती हैं। ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ रीती-रिवाज की वजह से ही अनोखी होती हैं। बल्कि भारतीय शादियों (Indian Wedding) में आपको ड्रामा, सस्पेंस और ट्रेजडी के साथ-साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलता है। कुछ महीनों बाद ही शादियों का सीजन शुरु होने वाला है। ऐसे में आपको सोशल मीडिया पर बहुत सी मजेदार वीडियो देखने को मिल सकती हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो बिहार के नवादा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला अपने दूल्हे के पीछे-पीछे भागती हुई नजर आ रही है।
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला एक शख्स के पीछे दौड़ती हुई दिख रही है। वो शख्स इस महिला का दूल्हा बताया जा रहा है। इस बीच दूल्हे ने भी भागने की पूरी कोशिश की लेकिन लास्ट में वो पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि लड़का नवादा के सिविल कोर्ट में शादी करने के लिए आया था। लेकिन जैसे ही वकील ने उसे पेपर पर साइन करने के लिए कहा तो वो कलम फेंककर कोर्ट से बाहर निकल गया और भागने लगा। उस लड़के के पीछे-पीछे लड़की भी काफी दूर तक दौड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़कर युवक से पूछताछ की। इस दौरान रोड पर भी काफी भीड़ जमा जुट गई।
बाद में लोगों ने दोनों को पकड़कर थाने में पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहां पर दोनों परिवार के लोगों को बुलाकर मामले को शांत कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियां भी दी है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि शादी कर लो यार।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS