Viral Video: Boil Egg का छिलका उतारना आपको भी लगता है मुश्किल तो जरूर देखें ये वीडियो, अंडा छीलने की है निंजा टेक्निक

अंडा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते है। आपमें से कई लोग रोजाना अंडे का ऑमलेट बनाकर या उबालकर भी खाते होंगे, लेकिन कई बार उबले हुए अंडे के छिलके उतारने में काफी दिक्कतें आती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है तो आपके लिए यह सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही वीडियो काम की है। जिसमें एक शख्स ने उबले अंडों को छीलने की निंजा टेक्निक अपनाई है। लोगों को यह टेक्निक इतनी पसंद आ रही है कि वीडियो को जमकर वायरल (Viral) किया जा रहा है।
अंडे (Egg) छीलने की निंजा टेक्नीक
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है मैक्स क्लाइमेंको उबले अंडों को छीलने की निंजा टेक्निक बता रहे हैं। वह शानदार तरीके से अंडे के छिलके उतार रहे है। इस वीडियो में आप देख सकते है उबले हुए अंडे में दो होल करने के बाद फूंक मारते ही अंडा का पूरा छिलका बाहर निकल जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ लोगों को पसंद नहीं आई, तो वही कुछ लोगों का कहना है कि वह भी इस टेक्निक को ट्राई करेंगे।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को यूट्यूब से लेकर instagram पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 14 हजार 426 लाइक मिल चुके है और इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वहीं एक यूजर इस पर कमेंटमें कहा कि मैं हर रोज अंडा खाता हूं, इस टेक्निक को जरूर TRY करूंगा। दूसरे यूजर ने अंडे छीलने के इस टेक्निक को Excellent बताया है। एक यूजर ने कहा- रेकीटा कानून वापस लाओ। मैक्स क्लाइमेंको की यह वीडियो ज्यादातर यूजर्स को पसंद आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS