Viral Video: जाल में फंसी हुई थी बेबी डॉल्फिन, शख्स ने कुछ इस तरह की मदद

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल (Viral) होता रहता है। कभी जानवरों से जुड़े वीडियो तो कभी इंसानों के अतरंगी वीडियो लोगों को गुदगुदाते हैं। समुद्र से जुड़े वीडियो भी इन दिनों काफी वायरल हो रहे हैं, लोगों को भी ये वीडियो पसंद आते हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें एक शख्स मछली पकड़ने के जाल में फंसी डॉल्फिन की मदद कर रहा है। वीडियो मूल रूप से Reddit पर अपलोड किया गया था। इसे YouTube पर वायरलहोग चैनल द्वारा साझा किया गया है। कहते हैं डॉल्फिन इंसानों की बहुत अच्छी दोस्त होती हैं। सोशल मीडिया पर अगर कभी डॉल्फिन से जुड़े वीडियो दिख जाते हैं तो दिन बन जाता है। बच्चों से इनका गहरा नाता होता है।
हालांकि, ये वीडियो पुराना है लेकिन अब भी ये काफी वायरल हो रहा है। ब्राजील के साओ पाउलो में वीडियो में दिख रहे शख्स ने डॉल्फिन की जान बचाई, फिर उन्होंने बेबी डॉल्फ़िन को वापस समुद्र में छोड़ दिया। बता दें कि शख्स को बेबी डॉल्फिन का एक पंख जाल में फंसा मिला, इसके बाद डॉल्फिन को बाहर निकाला गया और जाल को हटाया गया। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए कहा, "मैं समुद्री मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने से लौटने पर, मैंने पानी के बीच में कुछ हिलता हुआ देखा और अपनी नाव को इस चीज़ की दिशा में ले गया। मैंने पास जाकर देखा कि यह मछली पकड़ने के जाल में फंसी डॉल्फिन थी, वहीं डॉल्फिन ने मेरी नाव को देखा और वो मदद मांगने के कारण नाव की तरफ आ गई।''
अब तक इस वीडियो को 63 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही कई लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। वहीं लोग वीडियो देखकर इस सख्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS