Viral Video : दुल्हन ने शादी पर दूल्हे के साथ साइन किया 8 शर्तो का कॉन्ट्रैक्ट, बोली- हर रविवार करना होगा ये काम

शादी एक ऐसा रिश्ता हैं जो सिर्फ दो लोगों के बीच ही नहीं बल्कि दो परिवारों को भी जोड़ता हैं। शादी में दूल्हा- दुल्हन तरह-तरह के रीती-रिवाज निभाते हैं। इसके अलावा आपने ये भी सुना होगा की शादी में पंडित जी दूल्हा-दुल्हन को फेरों के समय वचन भी दिलवाते हैं। लेकिन अब जमाना थोड़ा नया आ गया हैं। आजकल दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में अपनी मर्जी और इंटरेस्ट के हिसाब से चीजों को करते हैं। कोई बॉलीवुड कपल की तरह फेरों के समय हसंते हुए नजर आते हैं तो कहीं एक दूसरे के साथ मजाक करते हुए। आजकल शादी में एक और नया ट्रेंड आ गया हैं जिसे बहुत से दूल्हा-दुल्हन (Groom-Bride) फॉलो करते हुए दिखाई देते हैं और वो ट्रेंड हैं शादी का कॉन्ट्रैक्ट। ऐसा ही एक ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ हैं। अब ज्यादातर लोग सोच रहे होंगे की ये शादी का कॉन्ट्रैक्ट (Contract) क्या होता हैं तो वहीं बहुत से लोग इस बात से वाकिफ भी होंगे।
बता दे की शादी का कॉन्ट्रैक्ट वो कॉन्ट्रैक्ट हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी शर्त को लिखकर अपने पार्टनर से सिग्नेचर करवा सकते हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट में कपल कुछ भी लिख सकते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें कपल्स ने अपनी शर्ते लिख रखी हैं और दोनों इस कॉन्ट्रैक्ट में सिग्नेचर करते हुए दिख रहे हैं।
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहा हैं कि दूल्हा और दुल्हन बैठकर एक कॉन्ट्रैक्ट को साइन (Contract Sign) कर रहे हैं। उस कॉन्ट्रैक्ट में 8 शर्तें लिखी हैं। पहली शर्त ये है कि दोनों महीने में सिर्फ एक पिज़्ज़ा खाएंगे। तो वहीं दूसरी शर्त हैं कि दूल्हे को हमेशा घर के खाने के लिए हां कहना होगा। तीसरी शर्त दुल्हन के लिए है, जिसमें उसे शादी के बाद हमेशा घर पर साड़ी पहननी होगी। तो वहीं चौथी शर्त ये है कि नाइट पार्टी तो कर सकते है, लेकिन एकसाथ। पांचवी शर्त है कि दोनों को रोज जिम जाना ही होगा। छठी शर्त ये है कि दूल्हे को हर रविवार नाश्ता बनाना होगा। सातवीं शर्त के मुताबिक, दूल्हे को हर पार्टी में दुल्हन की सुंदर फोटो खींचनी होगी। आठवीं और आखिरी शर्त में लिखा है कि हर 15 दिन में दूल्हा दुल्हन को शॉपिंग पर लेकर जाएगा।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम के wedlock_photography_assam से शेयर किया गया हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा हैं कि शादी का कॉन्ट्रैक्ट। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तकरीबन 20 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा हैं कि शादी है या फिर कॉन्ट्रैक्ट। वहीं कुछ यूजर्स को ये शादी का कॉन्ट्रैक्ट काफी पसंद आया हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS