Viral Video : 'गो बैक टू इंडिया' के नारों के साथ भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला, अमेरिकी महिला बोली- आई हेट यू इंडियंस

Viral Video : गो बैक टू इंडिया के नारों के साथ भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला, अमेरिकी महिला बोली- आई हेट यू इंडियंस
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अमेरिकी महिला भारतीय महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव करती दिख रही है।

आपने बहुत बार ऐसी घटनाओं के बारे में सुना होगा जिनमें भारतीय लोगों के साथ नस्लीय भेदभाव (Racial Discrimination) किया जाता है। अब फिर इन दिनों एक खबर काफी सुर्खियों में है। यह मामला अमेरिका (America) के टेक्सास से सामने आया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि टेक्सास में कुछ भारतीय महिलाएं डिनर के लिए अपने दोस्तों के साथ निकलीं थी। तभी वहां पर रस्ते में एक महिला बेवजह उनसे उलझ गई। भारतीय महिलाओं को गालियां तक देने लग गयी। सिर्फ इतना ही नहीं उसने उन भारतीय महिलाओं के फोन तक छीनने की कोशिश की और फिर उनके साथ हाथापाई करने लगी।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कैसे महिला सड़क पर भारतीय महिलाओं के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करती है। इतना ही नहीं, इसके बाद वो कहती है कि वो जहां भी वह जाती है उसे वहां सिर्फ भारतीय ही नजर आते हैं। इसके बाद वो उन महिलाओं को 'गो बैक टू इंडिया' यानी कि अपने देश भारत वापस चले जाओ बोलती है। एक खबर के मुताबिक ये घटना 24 अगस्त को एक पार्किंग में हुई थी।

आरोपी महिला इस वीडियो में खुद को मैक्सिकन अमेरिकी बताती और भारतीय महिलाओं के ग्रुप पर हमला करती हुई दिख रही है। अमेरिकी महिला को इस वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं तुम भारतीय से नफरत करती हूं। सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं, क्योंकि वो एक बेहतर जिंदगी चाहते हैं। बता दें कि मैक्सिकन-अमेरिकी महिला की पहचान प्लानो की एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर हुई है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस महिला को अब प्लानो पुलिस के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला के ऊपर हमले, शारीरिक चोट पहुंचाने और आतंक भरी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। लोगों को यह वीडियो देखकर गुस्सा आया।

Tags

Next Story