Video Viral: बंदर का शिकार करने पेड़ पर पहुंचा बाघ, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें

सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े कई वीडियो आए दिन वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। लोग भी इस तरह के वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं। कभी शेर से जुड़े वीडियो तो कुछ पालतू जानवरों के वीडियो लोग जमकर शेयर करते हैं। कुछ वीडियो दिल छूने वाले तो कुछ इतने खतरनाक होते हैं जिन्हें देख सांसें थम जाएं। इन दिनों भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो वाकई काफी मजेदार है, इस वीडियो को देखकर एक बार तो आपकी सांसें जरूर थम जाएंगी।
इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपको इच्छा शक्ति का पाठ सीखने को मिलेगा। उत्साहित होकर वन्यजीव अपने शिकार को पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। इस वीडियो में एक बाघ पेड़ पर चढ़ता है और सोचता है कि वो अपने शिकार को आसानी से पकड़ लेगा। लेकिन बाघ ये भूल गया कि पेड़ पर चढ़कर वो जिस शिकार को पकड़ने की सोच रहा है वो और कोई नहीं बल्कि पेड़ों पर चढ़ने में माहिर बंदर है।
बाघ अपनी भूख मिटाने के लिए पेड़ पर काफी ऊंचाई पर चढ़ जाता है। वहीं बंदर अपनी जान बचाने के लिए पेड़ की टहनी पर टलक जाता है। असल में बाघ पेड़ पर तब तक नहीं चढ़ता जब तक या तो उसे भूख नहीं लगती या फिर उसे उकसाया नहीं जाता है। बाघ धीरे-धीरे आगे बढ़ता जाता है लेकिन बंदर भी कम चालाक नहीं होता वो बाघ को आगे आने के लिए उकसाता है। और फिर आखिर में बंदर तेजी से पेड़ के दूसरी तरफ पहुंच जाता है जबकि बाघ पेड़ से नीचे गिर जाता है।
हालात का 'शिकार' pic.twitter.com/myHtQ3qw5s
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) March 3, 2022
इस वीडियो को ट्विटर पर आईएएस अधिकारी अवनिस शरन ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि हालात का 'शिकार'। इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। साथ ही कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS