Viral Video : शख्स ने किया ऐसा दिल दहला देने वाला स्टंट, वायरल हो रहे वीडियो पर लोग बोले- जरूर बैकबेंचर्स रहे होंगे

इंटरनेट (Internet) पर हर रोज कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। जिनमें बहुत से स्टंट के भी शामिल होते हैं। कुछ स्टंट तो ऐसे होते हैं जिन्हें देख कर सर घूम जाता है और ऐसे वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच में वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ फनी, इमोशनल और मोटिवेशनल भी होते हैं। अगर आपने भी सोशल मीडिया (Social Media) पर स्टंट के वीडियो देखे होंगे तो उनमें लोग कभी तलवारों से स्टंट करते हुए दिखते हैं तो कभी बाइक पर। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आपको अपनी आंखो पर विश्वाश नहीं होगा।
आजकल कोई छोटा हो या बड़ा, हर किसी में स्टंट को लेकर एक अलग ही जूनून सवार रहता है। कुछ लोग तो ऐसा स्टंट करते हैं जिससे कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। यह वायरल हो रहा वीडियो भी कुछ इसी तरह का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के सड़क किनारे आराम से बातें कर रहे हैं। तीन लड़के खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि एक लड़का कुर्सी पर बैठा हुआ है। उसके हाथ में एक बोतल नजर आ रही है। इसके बाद एक लड़का पीछे से तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए आता है, और उसके बाद जो हुआ वो आप यहां वीडियो में देख सकते हैं।
अगर आपने वीडियो देख लिया तो आपको अब तक पता चल ही गया होगा कि कैसे बाइक वाला लड़का बोतल का ढक्कन खोलता है। इसे देख कर सब हैरान हो जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 'h2r_saifali_bikelover नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को वायरल होने के बाद से अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर मजे लेते हुए कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि जरा भी अगर इधर-उधर होता तो खत्म। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि स्कूल में पीछे बैठा इसी लिए तो सीधे रोड पे ही बैठ गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS