Viral Video : नई भाभी के साथ डीजे पर डांस करते हुए देवर ने किया कुछ ऐसा, देखकर चौंक जाएंगे आप

Viral Video : नई भाभी के साथ डीजे पर डांस करते हुए देवर ने किया कुछ ऐसा, देखकर चौंक जाएंगे आप
X
सोशल मीडिया पर देवर अपनी नई नवेली भाभी के साथ डीजे पर धांसू डांस करते हुए नजर आ रहा है। जिसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने बहुत से डांस के वीडियो (Dance Video) देखे होंगे। जिनमें कभी दूल्हा-दुल्हन डांस करते हुए नजर आते हैं, तो कभी देवर और भाभी डांस (Bhabhi Dance) करते हुए दिख जाते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को भी खूब पसंद आते हैं और वो उनपर अपना खूब प्यार भी लुटाते हैं। इसी वजह से ऐसे वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। शादियों में डांस के समय तो सबके अलग ही रूप देखने को मिलते हैं। लेकिन जो सबसे खास डांस होता है वो है देवर और भाभी का, क्योंकि इनका रिश्ता भी काफी अनोखा माना जाता है। अक्सर आपने देवर और भाभी के ऊपर मीम्स और जोक्स भी बनते हुए देखे होंगे। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देवर और भाभी का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि देवर और भाभी डीजे पर एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये दोनों ही बॉलीवुड के गाने रात को आउंगा में पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे देवर अपनी नई नवेली भाभी के साथ डीजे पर जबरदस्त डांस कर रहा है। भाभी के खतरनाक डांस मूव्स भी सभी का दिल जीत रहे हैं। यही वजह है कि लोग देवर और भाभी की इस वीडियो (Devar Bhabhi Dance) को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप भी देवर और भाभी के गजब के एक्सप्रेशन देखे सकते हैं। ऐसा एक्सप्रेशन और गजब का डांस शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे। वायरल हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वायरल होने के बाद से इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है। वहीं फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। तो आपको ये देवर और भाभी का डांस कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं।

Tags

Next Story