Video Viral: अजीबोगरीब तरीके से महिला ने किया डांस, वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Video Viral: अजीबोगरीब तरीके से महिला ने किया डांस, वीडियो देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
X
अचानक म्यूजिक की आवाज सुन महिला डांस करने लगती है या यूं कहें कि उसके डांस से लोग डर जाते हैं। महिला के इस तरह के डांस मूव्स देखकर हर कोई हैरान है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाने वाले वीडियो अक्सर वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। लोग इस तरह के वीडियो सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं, कुछ वीडियो क्रीएटर्स भी इस तरह के वीडियो को जानबूझ कर अपलोड करते हैं वो भी जानते हैं कि लोगों को ऐसे वीडियो पसंद आते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक महिला का डांस (Woman Dance) देखकर आपको हंसी भी आएगी और एक समय के लिए आप डर भी जाएंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में ये महिला इस तरह का डांस करती है कि हर कोई हैरान रह जाता है। महिला का डांस देखकर ऐसा लगेगा की उसने कोई नशा किया है। जब वीडियो शुरु होती है, उसमें एक महिला दिखेगी जिसने हरे रंग की साड़ी पहनी है और वो खड़े होकर कुछ गा रही है उसके चारों तरफ लोग बैठे हैं, तभी थोड़ा सा म्यूजिक बजता है।

अचानक म्यूजिक की आवाज सुन महिला डांस करने लगती है या यूं कहें कि उसके डांस से लोग डर जाते हैं। महिला के इस तरह के डांस मूव्स देखकर हर कोई हैरान है, इस दौरान वो उछलती है, या फिर फिसलने लगती है। साथ ही शानदार तरीके से फिसलते हुए वो ठुमका लगाने लगती है। वहां मौजूद सभी लोग महिला का डांस देखकर दंग रह जाते हैं।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के अकाउंट से शेयर किया है। अभी तक इस कई लोग देख चुके हैं साथ ही कई लोग इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं।

Tags

Next Story