Viral Video : गोद में छोटे बच्चे को लेकर फूड डिलीवर करती दिखी महिला, वीडियो देख लोगों ने किया हौसले को सलाम

Viral Video : गोद में छोटे बच्चे को लेकर फूड डिलीवर करती दिखी महिला, वीडियो देख लोगों ने किया हौसले को सलाम
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने दो बच्चों के साथ जोमोटो का खाना डिलीवर करते हुए नजर आ रही है। महिला की मेहनत को देख कर सब उसे सलाम कर रहे हैं।

आजकल हर रोज सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन फूड डिलीवरी एजेंट्स (Food Delivery Agents) के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे बहुत से वीडियो आपने भी देखे होंगे जो कभी इमोशनल तो कभी इंस्पिरेशनल होते हैं। अक्सर कई लोग भी फूड डिलीवरी करने वालों की कहानियों के बारे में जानना चाहते हैं। अब ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला फूड डिलीवर करते हुए दिखाई दे रही है। लोग इस महिला को देख कर उसके हौसले को सलाम कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में एक महिला अपने बच्चों के साथ धुप में भी खाने की डिलीवरी करते हुए दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा है।

वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जिसने खाना आर्डर किया है वही महिला से बात करते हुए उसका वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला अपने दो बच्चों के साथ खाना डिलीवर करने आयी है। इस महिला ने पीठ पर जोमैटो का बैग और आगे बेबी कैरियर बैग में अपने बच्चे को लटकाया हुआ है। वीडियो बनाने वाला शख्स महिला से कहते हुए सुनाई देता है कि दो बच्चों के साथ फूड डिलीवरी (Food Delivery) करना बहुत बड़ी बात है। आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं। वीडियो में महिला को भी कहते हुए सुना जा सकता है कि वह सारा दिन अपने बच्चों के साथ धूप में इसी तरह फूड डिलीवर करती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को एक अकाउंट ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि सदैव अकेले खड़े होने का साहस कीजिए, दुनिया ज्ञान देती है, साथ नहीं। इस वीडियो को अब तक कई लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियां भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि कितनी मेहनती है ये महिला। ये वीडियो देखकर मैं भावुक हो गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इमोशनल कर दिया यार।

Tags

Next Story