Viral Video : महिला ने बोल्ड मूव्स करते हुए किया ऐसा डांस, वीडियो देख आपको भी आ जाएगी शर्म

जश्न किसी भी चीज का हो अगर वहां पर नाच-गाना न हो तो उस पार्टी का मजा ही नहीं आता। नाच और गाना किसी भी बेरंग सी पार्टी में जान डाल देते हैं। आपने बहुत से फंक्शन्स पर मामा, चाचा या ताऊ और भाभियों का डांस (Dance) करते हुए तो देखा ही होगा। डांस के जरिए कई लोग अपनी भावनाओं को जाहिर करते हैं। लेकिन अगर डांस दोस्तों के साथ किया जाए तो उसका कहना ही क्या। दोस्तों के साथ डांस करने का एक अलग ही मजा होता है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाओं एक समूह में एक साथ डांस करते हुए दिखाई दें रही हैं। इनको देखने से लग रहा हैं जैसे कोई किटी पार्टी चल रही हो।
वायरल हो रही इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता हैं कि कुछ महिलाएं साड़ियों में सजी धजी नजर आ रही हैं। ये सभी महिलाएं मस्त होकर काला चश्मा गाने पर डांस करती दिख रही हैं। मजा तो तब आता है जब इन महिलाओं में से एक हरे रंग की साड़ी पहन हुए महिला ने पूरे महौल और रंगीन बना दिया। यह महिला डांस करते-करते फ्लोर पर बैठ जाती है और उसके बाद एक स्टेप करती है। जैसे ही वो हरी साड़ी वाली महिला बीच में आकर डांस करने लगती है तभी बाकि खड़ी दूसरी महिलाएं उसके लिए हूट करती हैं, ताली बजाती हैं और साथ ही सीटी भी बजाती हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर naughtyworld नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से इसे अब तक लाखों लोगो ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर मजे लेते हुए कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि क्या आप शादी से पहले पोल डांसर थीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी किटी पार्टी का कैमरामैन तो मैं भी बनना चाहूंगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS