Viral Video: दीवार बनाने के लिए मजदूरों ने लगाया गजब का दिमाग, वीडियो देख आप भी हिल जाएंगे

Viral Video: दीवार बनाने के लिए मजदूरों ने लगाया गजब का दिमाग, वीडियो देख आप भी हिल जाएंगे
X
Viral Video: दुनियाभर में लोग काम को आसान बनाने के अलग-अलग तरह की तरकीब लगाते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी शख्स को दीवार बनाने के लिए लकड़ी के फट्टे का इस्तेमाल करते हुए देखा है, अगर नहीं तो देखिए हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब वीडियो...

Viral Video: दुनिया मेंं आजतक जितने भी विकास हुए वह मानव द्वारा खुद के क्रिएटिविटी द्वारा किया जाता है। चाहे बात चांद पर जाने की हो या फिर सूरज के बारे में अध्धयन करने का हो, यह सब मानव के दिमाग के दम पर ही संभव है कि वह कितना बेहतर सोच व समझ रखता है। इंसान अपने दिमाग का उपयोग कर बड़ी सी बड़ी दिक्कतों का सामना भी बड़ी आसानी से कर लेता है, जिसके उदाहरण हम सभी सोशल मीडिया के माध्यम से आए दिन देखते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अपना सिर पकड़ कर बैठ जाओगे और कह दोगे कि ऐसे कारनामे भारत में ही हो सकते हैं। नीचे देखिए वीडियो...

दीवार बनाने का अनोखा तरीका

सोशल मीडिया के आने के बाद आए दिन हंसी मजाक, अजीबोगरीब कारनामों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद उन पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक गजब का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ मजदूरों ने बिना मेहनत करे दीवार बनाने का एक जुगाड़ लगाया। इन मजदूरों ने एक मोटे से डंडे पर दो रॉड बांधकर उसे दीवार से लगा दिया है। उसके बाद दोनों रॉड पर एक-एक लकड़ी का फट्टा लगाया हुआ, जिसके अगले छोर पर दो शख्स बैठे हुए हैं और दो शख्स पीछे खड़े होकर फट्टे को ऊपर नीचे कर रहे हैं।

नेटिजेंस रिएक्शन

इस अजीबोगरीब वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। केविन नाम के एक यूजर ने लिखा कि इंसान हमेशा चीजों को करने के बेहतर तरीके ईजाद करता रहता है। नरेश नाम के यूजर ने लिखा कि क्या विचार है सर जी।

Also Read: बर्थडे गर्ल ने जोश में खोया होश फिर जो हुआ देखते रह जाएंगे आप

Tags

Next Story