Video Viral: मंडप में बैठे दूल्हे को लड़की ने किया इशारा, वायरल वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

ViDeo Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी समारोह (Wedding Ceremony) का एक मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन (Dulha and dulhan) शादी के मंडप में बैठे हैं। वहीं उनके पास में पंडित बैठा हुआ है। विवाह की रस्म (Marriage ceremony) शुरू होने ही वाली होती है कि एक लड़की दूल्हे को भागने का इशारा करती नजर आ रही है। लड़की इशारों में कह रही होती है कि अभी भी समय है भाग चलो। लेकिन इसपर इशारों में ही लड़का जो जवाब देता है वो देखना और भी मजेदार है। लड़का गर्दन हिलाकर मना करते हुए इशारों में कहता है कि अब जो हो रहा है होने दो।
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। चंद सेकंड के इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल लड़की इशारों में ही दूल्हा बने लड़के से कहती है कि उसके पास अभी भी समय है और वो उठकर वापस चल दे। लेकिन दूल्हा मना कर देता है। यह देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। बता दें कि दोनों के बीच ये संवाद महज मजाकिया नजर आता है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 1,007 likes मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि लड़की कह रही है भाग जा और लड़का कह रहा है होने दो। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि ये क्या इशारे चल रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाल में कमेंट किया है कि अब हमसे ना हो पाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS