Video Viral: दूल्हे को दूल्हन के साथ गोलगप्पे खाने पड़ गए भारी, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी समारोह (wedding ceremony) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Video Viral) में देखा जा रहा है कि दूल्हा और दूल्हन गोलगप्पे खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों का गोलगप्पे (Golgappas) खाते हुए मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। दूल्हा और दूल्हन विवाह की सभी रस्म पूरी होने के बाद गोलगप्पे खाने के लिए जाते हैं। मगर यहां दूल्हे के साथ दुल्हन जो मजाक करती है उसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दुल्हन दूल्हे को गोलगप्पे खिलाने के लिए देती हैं लेकिन वह खा खुद लेती है। यहा वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रह है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुल्हन के हाथ में डिस्पोजल है और वो गोलगप्पे खा रही है। दूल्हा सिर्फ देख रहे हैं। इस बीच दुल्हन ने एक गोलगप्पा पतिदेव के मुंह की तरफ बढ़ाया, मगर जैसे ही मुंह खुला इसे वापस खींच लिया और खुद खा लिया। लड़का शरमाते हुए दुल्हन की तरफ देखना है। उसे उम्मीद थी कि अगली बार तो दुल्हन ऐसा मजाक नहीं करेगी, मगर फिर वही हुआ। दुल्हन गोलगप्पा दुल्हे के मुंह तक लेकर आई और वापस खींच लिया। दूल्हे राजा दोबारा में भी देखते रह गए।
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर shiego.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 52 likes मिल चुके हैं लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि दूल्हन काफी मजाकिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS