Video Viral: शादी के दौरान सबके सामने दूल्हा- दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, नजरें नहीं हटा पाए लोग

साउथ सुपर (South Superstar) स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 'द राइजिंग' का क्रेज लोगों के दिल दिमाग पर अभी भी कायम है। इस फिल्म के डायलॉग और गाने लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं। साथ ही लोग इस फिल्म के गानों पर लगातार रील्स बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर शोयर कर रहे हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल (Video Viral) हो रहा है। दरअसल ये वीडियो एक शादी का है जहां दूल्हा-दुल्हन मस्ती के साथ इस फिल्म के गाने 'ऊ अंतवा' और 'सामी' पर डांस कर रहे हैं। साथ ही डायलॉग्स पर भी लिप-सिंक कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर chemistrystudios नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पुष्पा फिल्म के गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं ये दोनों बेदर शानदार तरीके से ऊ अंतवा गाने पर ताल से ताल मिला रहे हैं। पहले तो दुल्हन डांस करती है जिसे देख दूल्हा भी खुद को नहीं रोक पाती है और वो भी डांस करना शुरु कर देता है। साथ ही आस पास में खड़े लोग भी जमकर गानों पर झूमते हैं।
ये वीडियो एक्टर रोनक शिंदे और प्राची मोरे की शादी का है। जहां दोनों बेहतरीन डांस कर रहे हैं। वहीं 6 दिन में इस वीडियो को 3 लाख 75 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही कई लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। यहां तक कई लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS