Video Viral: दुल्हन की एंट्री के समय दूल्हे ने किया भांगड़ा, उसके बाद जो हुआ जीत लेगा दिल

Video Viral: दुल्हन की एंट्री के समय दूल्हे ने किया भांगड़ा, उसके बाद जो हुआ जीत लेगा दिल
X
जिसमें एक दूल्हा दुल्हन की एंट्री के समय सबके सामने भांगड़ा करता है। ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा रहा है। साथ ही लोग दूल्हे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी के कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। इनमें से अधिकतर दुल्हन की एंट्री के वीडियो होते हैं तो कुछ दूल्हा-दुल्हन की मस्ती के वीडियो (Bride Groom Video Video) होते हैं जो कि लोगों को काफी पसंद आते हैं। लेकिन अगर आप ये वीडियो देखेंगे तो आपको ये वीडियो काफी अलग लगेगा। ये एंट्री सभी को बेहद लुभाती है। अब शादी का एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा दुल्हन की एंट्री के समय सबके सामने भांगड़ा करता है। ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा रहा है। साथ ही लोग दूल्हे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

अधिकतर लोगों के दिल में अपनी शादी के लिए अलग-अलग आईडिया होते हैं। सभी सोचते हैं कि वो अपनी शादी को कैसे स्पेशल बनाएं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें एक दूल्हा अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए भांगड़ा करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन जैसे ही एंट्री करती है दूल्हा भांगड़ा करने लगता है। जिसे देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

लोगों को दूल्हे का ये वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर brides_special नाम के अकाउंट पर देख सकते हैं। इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं साथ ही कई लोग कमेंट भी कर चुके हैं।

Tags

Next Story