जूता चुराई की रस्म के वक्त दूल्हे ने किया साली से ऐसा मजाक, दुल्हन ने दिया मजेदार जवाब

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। फिर चाहे वो शादी के वीडियो क्यों ना हो। शादी के वीडियो, दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो (Bride-Groom Video Viral) काफी मेजदार और फनी होते हैं। इन वीडियों में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन मस्ती करते या फिर कॉमेडी करते दिखते हैं। कुछ वीडियो में तो या तो दुल्हन सो रही होती है या तो दूल्हा घोड़ी की जगह बैल या किसी और तरीके से बारात ले जाए। लोगों को भी इस तरह के वीडियो काफी पसंद आते हैं।
शादी में कई रस्में ऐसी भी होती है जिन्हें निभाना हर कोई पसंद करता है। इन्हीं में से एक है जूता चुराई, जिसमें सालियां अपने जीजा यानी दूल्हे के जूते छुपाती हैं। इस दौरान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सालियां जूता छुपाने के बाद दूल्हे से जूतों के बदले पैसे की डिमांड करती हैं। लेकिन उसके बाद जो होता है उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि जूता चुराई के बाद जब सालियां दूल्हे से शगुन के तौर पर 3 हजार डॉलर मांगती हैं तो दूल्हा और दूल्हे के घर वाले कहते हैं कि उनके पास एक और जोड़ी जूतों के हैं। जिस पर दुल्हन को काफी गुस्सा आ जाता है। फिर जवाब में दुल्हन ने जो हूटिंग दी उसे सुन सब उसकी हाजिर जवाबी को सुन कर चौंक जाते हैं। बता दें कि दूल्हे की तरफ से कहा जाता है कि सुनिए हमारे पास एक और जोड़ी जूते हैं, इसलिए हम इसमें ही खुश हैं आप सभी का शुक्रिया। तो दुल्हन इस पर जवाब देते हुए कहती है कि जूते दूसरे जोड़ी है तो दुल्हन भी दूसरी जोड़ी ले लो। इसपर सब ठहाके लागने लगते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shaadijitters नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक कई लोग देख चुके हैं। साथ ही सब इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं कई लोग तो इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS