Video Viral: बच्चे की तरह आवारा कुत्ते को महिला ने खिलाया खाना, सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

Video Viral: बच्चे की तरह आवारा कुत्ते को महिला ने खिलाया खाना, सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
X
हर कोई जानवरों में सबसे ज्यादा कुत्ते से प्यार करता है। इसी कड़ी में हमारा ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी एक समय के लिए पिघल जाएंगे।

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं। इन जानवरों में कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवरों के वीडियो (Animals Video) लोग ज्यादा देखना पसंद करते हैं। अधिकतर लोग तो कुत्ता, बिल्ली को पालते भी हैं। जानवरों और इंसानों का प्रेम बिना शर्त वाला होता है दोनों के बीच अलग तरह की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है, कुत्ते और इंसानों की बॉन्डिंग सबसे ज्यादा मानी जाती है, लेकिन कभी किसी गली मोहल्ले के कुत्ते से किसी को प्यार करते देखा है। गली मोहल्लों के कुत्तों को अक्सर लोगों द्वारा दुत्कारा जाता है।

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें सभी जानवरों से बेइंतहा प्यार होता है। फिर चाहे वो जानवर उनके द्वारा पाले जा रहे हो या फिर गली मोहल्लों के आवारा जानवर हों। हर कोई जानवरों में सबसे ज्यादा कुत्ते से प्यार करता है। इसी कड़ी में हमारा ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी एक समय के लिए पिघल जाएंगे।

दरअसल भारत के एक रेलवे स्टेशन पर आवारा कुत्ते को खाना खिलाती एक महिला के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ये वीडियो को फेसबुक पर समाचार वेबसाइट गोवा 24x7 द्वारा साझा किया गया था और अब तक इसे 13,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो पश्चिम बंगाल के दमदम छावनी रेलवे स्टेशन का है। 56 सेकेंड की इस क्लिप में महिला प्लेटफॉर्म पर बैठकर कुत्ते को दही चावल खिला रही है। महिला चावल लेती है और कुत्ते को खिलाती है, वो बार-बार ऐसा करती है। साथ ही बैकग्राउंड में संगीत भी बज रहा है। वहीं किसी को कहते भी सुना जा सकता है कि ये वीडियो वायरल होगा। बता दें कि, कुत्ते की उम्र 5 साल है और उसका नाम कुतुश है। इस दौरान ये कुत्ता खाना खाने के साथ संगीत भी सुन रहा है।

Tags

Next Story