Video : महिला ने पार्टी में बच्चे पर लुटाए नोट, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

Woman Funny Video on Social Media: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। कुछ वीडियो तो दिन बना देते हैं और कुछ को देखने के बाद हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाता है। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर आपको ऐसे वीडियो की भरमार देखने को मिल जाएंगी। अब इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो video सामने आया है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में एक महिला वीडियो बनाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर बैठती हैं, जो अविश्वसनीय है।
पार्टी में बनाया Video
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यहां पर कोई पार्टी चल रही है। यह पार्टी शायद किसी छोटे बच्चे के जन्मदिन की हो सकती है क्योंकि इस वीडियो में बच्चे के आसपास कई लोग मौजूद हैं। यह सभी गाड़ी में बैठे उस बच्चे के ऊपर पैसों की बारिश कर रहे हैं। इसी दौरान सामने खड़ी एक महिला भी बच्चे पर पैसों की बारिश करते हुए धीरे-धीरे पीछे होती है। लेकिन शायद उसे पीछे रखा फायर लैंप नहीं पता था, इसलिए वो उससे टकरा कर नीचे धड़ाम से गिर जाती है। कुछ लोगों को तो महिला के गिरने का पता भी नहीं चला, हालांकि पीछे खड़े एक शख्स ने महिला को देख लिया और फिर उसके पास जाकर उसे संभाला।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ielts.wale एक अकाउंट ने शेयर किया है, जिसे अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं, हजारों लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि थैंक गॉड फायर लैंप साइड में खिसक गया वरना उसका निशान बहुत मुश्किल था। एक अन्य ने लिखा कि ये काफी खतरनाक हो सकता था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS