Video Viral: मुंबई में होमगार्ड की सूझबूझ से बची महिला की जान, अल्ताफ शेख को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई (Mumbai) में चलती ट्रेन से गिरी एक महिला को सौभाग्य से एक गार्ड ने सेकंडों में बचा लिया। मुंबई में लोकल ट्रेन में सतर्क होमगार्ड ने चलती ट्रेन से उतरते समय इस महिला को अपनी सूझबूझ से बचा लिया।
होमगार्ड की सूझबूझ से बची महिला की जान
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि, कैसे होमगार्ड ने चलती हुई ट्रेन से महिला का रेस्क्यू किया। महिला पहले तो ट्रेन से कूदी लेकिन इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सीढ़ियों से प्लेटफॉर्म पर घसीटती हुई चली गई। तभी अचानक होमगार्ड ने अपनी सूझबूझ के साथ महिला का रेस्क्यू किया। वहीं इसी वीडियो में देखा जा सकता है कि दो और महिलाएं चलती ट्रेन से कूदी हैं।
होमगार्ड को किया गया पुरस्कृत
वहीं होमगार्ड को उसकी सूझबूझ के लिए पुरस्कृत किया गया है, इसकी जानकारी आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद ने दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि अल्ताफ शेख नाम के गार्ड ने महिला को अपनी सूझबूझ से बचाया है। उन्होंने लिखा, "16 अप्रैल को जोगेश्वरी स्टेशन पर होमगार्ड अल्ताफ शेख द्वारा लोकल ट्रेन में सवार होने के दौरान गिर गई एक महिला यात्री की जान बचाई गई। उन्हें उनके दिमाग की उपस्थिति, सतर्कता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।"
Home Guard Altaf Shaikh working @grpmumbai saved the life of a lady passenger who fell down during boarding a suburban train at Jogeshwari station on 16/4/22. He is being rewarded for his presence of mind, alertness & dedication to duty @drmbct @DGPMaharashtra @Dwalsepatil pic.twitter.com/1td8B7YLOp
— Quaiser Khalid IPS कैसर खालिद قیصر خالد (@quaiser_khalid) April 25, 2022
इस पूरे मामले पर जीआरपी, मुंबई ने एक ट्वीट कर लिखा, "जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने एक महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिरने से बचाया। वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी कि वह गिर गई। यात्रियों से अनुरोध है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचें क्योंकि यह घातक हो सकता है।"
जोगेश्वरी रेल्वे स्थानक येथे कर्तव्यावर असणाऱ्या मुंबई लोहमार्ग पोलीस जवानाने चालू ट्रेन पकडण्याच्या प्रयत्नात असलेल्या एका महिलेस ट्रेन व फलाटामधील अंतरामध्ये पडण्यापासून वाचवले.
— GRP Mumbai (@grpmumbai) April 25, 2022
प्रवाशांना विनंती आहे कृपया त्यांनी चालू ट्रेनमध्ये चढणे अथवा उतरणे टाळावे. pic.twitter.com/fRZ1mXi48N
गौरतलब है कि, पिछले महीने, महाराष्ट्र के एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मथुरा के कोसीकला रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदने से मौत हो गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS