नहाते समय ठंड से बचने के लिए शख्स ने अपनाया जुगाड़, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठंड (Cold) से सभी परेशान हैं। जहां गर्मियों के मौसम में लोग गर्मी निजात पाने के लि दिन में 2-3 बार नहाते हैं वहीं ठंड में लोगों को नहाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। ठंड में तो कई लोग ऐसे भी हैं जो कई दिनों तक नहीं नहाते। इसी को लेकर इन दिनों एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोट पोट हो गए हैं।
दरअसल इस देश में जुगाड़ लगाने वाले काफी मिल जाएंगे। इसी को देखते हुए एक शख्स ने ठंड में नहाने और ठंड से बचने के लिए एक अनोखा जुगाड़ ढूंढ निकाला है। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि ये शख्स बड़े से तालाब में नहाने तो गया लेकिन साथ में अलाव भी ले गया। वह नहा भी रहा है और साथ ही ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा भी ले रहा है। वो जैसे ही डुबकी लगाता है वैसी ही फिर आग सेंकने लगता है।
Mera Bharat Mahaan.....☺️😊
— Rupin Sharma (@rupin1992) January 11, 2022
होनहार भारत.....☺️☺️😊😊😊😊 pic.twitter.com/Ixnq5H1YY3
वहीं इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। और साथ ही कैप्शन में लिखा कि मेरा भारत महान... होनहार भारत।' यही नहीं बल्कि उन्होंने वीडियो के बीचों बीच भी लिखा है कि इतने होनहार लोग भारत में ही क्यों जन्म लेते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS