Viral Video : लड़को को Thar से स्टंट करना पड़ा भारी, हुआ ऐसा हाल जिंदगी भर रहेगा याद, देखें वीडियो

Viral Video : लड़को को Thar से स्टंट करना पड़ा भारी, हुआ ऐसा हाल जिंदगी भर रहेगा याद, देखें वीडियो
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक थार पर बैठकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा हैं इसके बाद कुछ ऐसा होता है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।

आजकल लोगों पर सोशल मीडिया (Social Media) का नशा इतना चढ़ गया है कि उसके अलावा उन्हें कुछ और दिखाई ही नहीं देता। बहुत से लोग ऐसे है जो सोशल मीडिया पर फेमस होने के कुछ न कुछ करते ही रहते हैं। कभी कोई गाना गाते हुए नजर आता है तो कभी कोई स्टंट करते हुए। कुछ लोग तो ऐसे होते है जो थोड़े से लाइक और व्यूज के लिए अपनी जान को जोखिम में डालने तक की परवाह नहीं करते। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें कुछ युवक थार पर एक खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दें रहे हैं। लेकिन तभी इनके साथ कुछ ऐसा होता है जिसको ये लोग चाहकर भी कभी नहीं भूल पाएंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक थार (Thar) पर बैठकर उसे तेज रफ्तार से मैदान के गोल-गोल चक्कर लगावा रहे हैं। पहले के एक-दो चक्कर तो आराम से कट जाते हैं लेकिन जैसे ही इनका तीसरा चक्कर शुरू होता है। गाड़ी का सुंतुलन बिगड़ जाता है और उस पर बैठे सभी लोग बुरी तरह से नीचे गिर जाते हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि इस हादसे में बहुत से युवक घायल भी हो गए हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर पेठिया इलाके का बताया जा रहा है। मैदान में ही किसी ने इस वीडियो को बनाया और वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Sajid नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि बिहार (Bihar) के ताजपुर में युवक कर रहे थे स्टंट भोजपुरी गाना के साथ। स्टंट करने के दौरान थार का बैलेंस बिगड़ा और थार पलट गई। इस वीडियो को अब तक हजारो लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सच में स्टंटबाजी करने के चक्कर में लोगों को अपनी जान की भी परवाह नहीं रहती। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से हमे बचना चाहिए। एक तीसरे यूजर ने लिखा पलटू चाचा के राज में पलटेगा ही।

Tags

Next Story